लाइफस्टाइल

BR Ambedkar Motivational Quotes: धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए..., प्रेरणा देने वाले हैं डॉ अंबेडकर के ये विचार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 14, 2023, 07:21 AM IST

BR Ambedkar Motivational Quotes, Good Morning Quotes: पूरा देश आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti 2023) मना रहा है। बाबा साहेब की पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में रही हैं। उनके विचार समाज में बदलाव लाने के प्रतीक है। उनकी जयंती पर आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं उनके प्रेरक विचारों से-

Image

BR Ambedkar Motivational Quotes: धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए..., प्रेरणा देने वाले हैं डॉ अंबेडकर के ये विचार

BR Ambedkar Motivational Quotes, Good Morning Quotes: पूरा देश आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti 2023) मना रहा है। बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में दलितों को समानता दिलाने में काफी संघर्ष किया। मध्य प्रदेश में महू में स्थित बाबासाहेब अम्बेडकर को समर्पित एक स्मारक है। यह बाबासाहेब अंबेडकर का जन्मस्थान है , जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में हुआ था। स्थानीय सरकार ने जन्म स्थली पर भव्य स्मारक का निर्माण किया। बाबा साहेब की पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में रही हैं। उनके विचार समाज में बदलाव लाने के प्रतीक है। बाबासाहेब के यह अनमोल विचार बहुत प्रेरणादायक हैं, आप इन्हें अपनी जिंदगी में भी अपना सकते हैं। कई लोगों को बाबासाहेब के इन विचारों में मार्गदर्शन दिया है। उनकी जयंती पर आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं उनके प्रेरक विचारों से-

BR Ambedkar Motivational Quotes

"मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।"

"मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।"

Good Morning Motivational Quotes

"वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।"

"शिक्षित बनो, संगठित रहो और उत्तेजित बनो।"

Motivational Quotes by Dr Bhimrao Ambedkar

"धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए।"

"मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं।"

Good Morning Quotes in Hindi

"एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।"

"समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।"

Good Morning Messages in Hindi

"बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।"

"मानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।"

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article