लाइफस्टाइल

बालों को बनाना चाहती हैं मजबूत और मुलायम, तो ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 10, 2023, 03:56 PM IST

Aloe vera for Hair care: बदलते मौसम में स्किन के साथ साथ बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर बालों की समय पर देखभाल ना की जाए तो वो कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बालों से जुड़ी समस्याएं दूर नहीं होती है।

Image

Aloe vera for Hair care

Aloe vera for Hair care: बदलते मौसम में स्किन के साथ साथ बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर बालों की समय पर देखभाल ना की जाए तो वो कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बालों से जुड़ी समस्याएं दूर नहीं होती है। ऐसे में बालों की सही देखभाल के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा केवल स्किन ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरस और एंटीसेप्टिक गुण (benefits of aloe vera) पाए जाते हैं जो हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में असरदार माने जाते हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से बालों में चमक आती है और बाल मजबूत होते हैं। एलोवेरा विटामिन ए, बी 12 और विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में बेहद कारगर साबित होते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बालों पर एलोवेरा जेल का कैसे इस्तेमाल करना है। आज हम आपको बालों पर एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

बालों में एलोवेरा लगाने का ये है सही तरीका - Right Way to apply Aloe Vera on Hair

  • सबसे पहले एलोवेरा के पेड़ से एक पत्ते को काट लें और कांटेदार हिस्से को काट कर निकाल दें।
  • इसके बाद इस एलोवेरा से एलोवेरा जेल को निकालें।
  • अब इस एलोवेरा जेल को मास्क की तरह बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि जेल बाल की जड़ों तक पहुंचे।
  • बालों पर एलोवेरा जेल को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धोएं।
  • शैंपू करने के बाद बालों की हेयर ऑयल से मसाज करें।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article