लाइफस्टाइल

Alia Bhatt के होने वाले जीजा जी नहीं रणबीर से कम, Shaheen ने शेयर की प्रपोजल की फोटोज, सादगी देखते रह जाएंगे

आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रपोजल की फोटोज में शाहीन और रणबीर के होने वाले साडू भाई बहुत प्यारे लगे। देखें फोटोज यहां -

Image

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement

बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt की बहन Shaheen Bhatt एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ प्यारी और क्यूट तस्वीरें शेयर करने वाली शाहीन ने अब अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेहद खास और इमोशनल प्रपोजल मोमेंट की झलक दिखाई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इन तस्वीरों में सादगी, प्यार और सच्चे रिश्ते की झलक साफ नजर आती है। शाहीन और ईशान का यह सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाला प्रपोजल उन लोगों के लिए भी इंस्पिरेशन बन रहा है, जो दिखावे से दूर रहकर अपने खास पलों को यादगार बनाना चाहते हैं।

शाहीन का प्यारा सा प्रपोजल

सोशल मीडिया पर शाहीन ने अपनी सगाई की बेहद प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके हाथ में चमकती डायमंड रिंग साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों में वह अपने होने वाले पति ईशान के साथ एक खूबसूरत पार्क में सुकून भरे पल बिताती दिख रही हैं। उनका प्रपोजल काफी सिंपल और इंटीमेट था, जिसमें दिखावे से ज्यादा इमोशन्स नजर आए।

शाहीन ने इस खास मौके पर बहुत ही साधारण लेकिन स्टाइलिश आउटफिट चुना। उन्होंने डेनिम जींस, एक सिंपल टॉप और जैकेट पहनकर क्लासिक और कंफर्टेबल लुक अपनाया, जो ऐसी रोमांटिक पिकनिक डेट के लिए एकदम परफेक्ट लगा। वहीं ईशान भी ब्राउन टोन की जैकेट में उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत लगी और फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

कौन हैं आलिया के होने वाले जीजू

आलिया भट्ट के होने वाले जीजू और रणबीर कपूर के साडू भाई पेशे से फिटनेस कोच हैं। इसी के साथ साथ ईशान मेहरा पहले इंटरनेशनल स्तर के स्विमर भी रह चुके हैं। उन्होंने एशियन यूथ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। वर्तमान में वह मुंबई के प्रसिद्ध जिम SOHFIT में ट्रेनर के रूप में काम करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहीन और ईशान की मुलाकत जिम में ही हुई थी। और बेशक ही बॉडी तो लुक्स दोनों के ही मामले में ईशान रणबीर से जरा कम नहीं हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article