Cannes film festival 2023 Aishwarya rai look: फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes film festival) में बॉलीवुड ब्यूटीज जमकर हल्ला मचा रही हैं, पहले सारा अली खान (Sara Ali Khan), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और मानुषी छिल्लर (Manushi chillar) तो अब एश्वर्या राय का लुक फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा था। कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन पर एश्वर्या (Aishwarya rai Cannes) ने रेड कार्पेट पर बवाल (Cannes red carpet) मचा दिया। चमकीले सिल्वर गाउन में एश्वर्या रानी से कम नहीं लग रही थी, यहां देखें बच्चन बहू के विदेशी लुक की डिटेल्स -
Cannes film festival 2023 aishwarya rai makes fashionable entry at red carpet
Aish की अदाएं
कान्स फिल्म फेस्टिवल के 76वें एडिशन के लिए एश्वर्या ने खास विदेशी लुक चुना है। एलिगेंट लंबी ट्रेल वाले गाउन के साथ एश्वर्या का ये कैनोपी लुक काफी फैशनेबल और बवाल लग रहा है। इवेंट के लिए एश का ब्लैक सिल्वर लोग कुछ लोगों को पसंद आ रहा है, तो कुछ एश्वर्या को ट्रोल करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं।
कुछ भी बो क्लासी एश्वर्या ने कान्स के रेड कार्पेट पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी, एश्वर्या का ये ड्रेस Maison Valentino के कस्टम कूटौर का मास्टरपीस है। जिसकी कीमत लाखों के पार होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
Aishwaya Rai Dress Details in Cannes 2023
ऐश्वर्या राय बच्चन ने Sophiecouture की क्रिएशन को कान के पहले दिन रेड कार्पेट पर पहना है। साड़ी और प्रिंसेस गाउंस से इतर ऐश का ये लुक फ्यूचरिस्टिक टच वाला है। ये मेटेलिक टच वाला गाउन है जिसमें लाइटवेट एल्यूमिनियम डिटेलिंग हैं। इस ड्रेस को यूनीक लुक इस पर लगे क्रिस्टल और हटकर डिजाइन वाला कॉर्सेट दे रहे हैं। इस ड्रेस का डमी लुक लेबल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
मेकअप भी रहा ऑन पॉइंट
क्लासी फैशनेबल गाउन ड्रेस के साथ साथ एश्वर्या का मेकअप और हेयरस्टाइल भी एकदम गजब ढा रहे थे, बोल्ड रेड लिप्स तो कैट आईज वाला आखों का मेकअप एश्वर्या पर खूब खिल रहा है। कान्स में एश्वर्या की ड्रामाटिक एंट्री के साथ साथ तीसरे दिन पर बॉलीवुड से मृणाल ठाकुर और मानुषी छिल्लर के लुक्स भी खूब चर्चा में हैं।
