लाइफस्टाइल

Maharaja Agrasen Jayanti 2025 Wishes: हाथों में जिनके तलवार, होती जिनकी जय-जयकार.., इन खूबसूरत संदेशों से दें अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं

Maharaja Agrasen Jayanti 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: महाराजा अग्रसेन की जयंती लोग धूमधाम से मनाते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। लोग एक दूसरे को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी किसी अपने को अग्रसेन जयंती 2025 की शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां देखें अग्रसेन जयंती के शुभकामना संदेश हिंदी में:

Image

महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 की शुभकामनाएं

Maharaja Agrasen Jayanti 2025 Wishes in Hindi: आज अग्रसेन जयंती है। हर साल की तरह इस बार भी अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जा रही है। महाराजा अग्रसेन को वैश्य समाज का आदर्श और दानशीलता का प्रतीक माना जाता है। महाराजा अग्रसेन के बारे में में प्रचलित है कि उन्होंने "एक ईंट और एक रुपया" की अनोखी प्रथा शुरू की थी। इस परंपरा के अनुसार, जब भी कोई नया परिवार समाज में आता, तो हर घर से एक ईंट और एक रुपया दिया जाता। ईंट से वह परिवार अपना घर बनाता और रुपये से व्यापार शुरू करता। ऐसे महाराजा अग्रसेन की जयंती लोग धूमधाम से मनाते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। लोग एक दूसरे को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी किसी अपने को अग्रसेन जयंती 2025 की शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां देखें अग्रसेन जयंती के शुभकामना संदेश हिंदी में:

Agrasen Jayanti 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Messages

1. जिनके हाथ लोहे की तलवार

दिल शेर का, उनकी करो जयकार

दुश्मन भागे नाम से

सदा हम दूर रहें अज्ञान से

अग्रसेन जयंती 205 की बधाई

2. नए समाज का निर्माण किया

जनक पिता बनकर आपने

वैश्य जाति का निर्माण किया

आगे बढ़ने का आपने विचार दिया

जय अग्रसेन, जय अग्रोहा

3. पूरे अग्रवंश को आपने हमेशा

इक पावन सूत्र में है बांधा

जय हो महाराज अग्रसेन का जयकारा

अग्रोहा से आपने दूर किया अंधियारा

अग्रसेन जयंती 2025 की शुभकामनाएं।

4. हाथों में जिसके तलवार

हर वक़्त हो जिसकी जय जय कार

जिसके नाम से दुश्मन भागे

महाराजा अग्रसेन से कोई ना टकराये

हैप्पी अग्रसेन जयंती 2025

5. माथे पे अग्रोहा का चन्दन मैं लगाने आया हूँ

एक परोपकारी राजा का मैं वंदन करने आया हूँ

किया जिसने खुद को समाज को समर्पित

उस महाराज अग्रसेन को मैं नमन करने आया हूँ

अग्रसेन जयंती 2025 की हार्दिक बधाई।

6. अग्रसेन जी ने अग्रोहा नगरी बसाई

कलरव करते जीव-जन्तु शोभा मन हर्षाई

उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम में गौरव छाया

द्वापर युग के अंत में ये महापुरुष आया.

अग्रसेन जयंती 2025 की शुभकामनाएं।

7. महाराजा अग्रसेन की ऐसी कहानी

जैसे निर्मल बहता गंगा का पानी

राजा बल्लभ के घर जन्म अपने पाया

अग्रसेन जी का देव-ऋषियों ने गुण गाया

अग्रसेन जयंती 2025 की शुभकामनाएं, बहुत बधाई।

8. बांध पगड़ी सर पर अपने

जब होते महाराजा अग्रसेन तैयार

होकर सवार घोड़े पर जब चलते

चारों और होती उनकी जय-जयकार

अग्रसेन जयंती 2025 की बधाई।

9. जिनके हाथ में सोहे तलवार

दिल शेर का, उनकी करो जयकार

दुश्मन भागे नाम से

सदा हम दूर रहें अज्ञान से

हैप्पी अग्रसेन जयंती 2025

10. एक फूल कभी दो बार नहीं खिलता

मानव जन्म बार बार नहीं मिलता

यूं तो जन्म मिल जाते हैं हजारों पर

अग्रकुल में जन्म हर बार नहीं मिलता

अग्रसेन जयंती 2025 की शुभकामनाएं

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article