Motivational Quotes: आज का सुविचार बदल सकता है जिंदगी को देखने का नजरिया, साफ होगी सफलता की राह

Motivational Quotes: अपनी गलतियों को समझकर उनसे सीख लेने वाला व्यक्ति हर असफलता को सफलता की सीढ़ी बना सकता है। पढ़ें पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम का मोटिवेशनल कोट जो आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा।

Motivational Quotes: जीवन में सफलता की राह हमेशा सीधी नहीं होती है, कई बार मंजिल तक पहुंचने से पहले इंसान को असफलताओं, चुनौतियों और गलतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यही गलतियां अगर सीखने का अवसर बन जाएं, तो आगे बढ़ने का रास्ता आसान हो जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का एक प्रेरक विचार इसी बात की ओर इशारा करता है। आगे पढ़ें डॉ. अब्दुल कलाम का सुविचार (Abdul Kalam Motivational Quotes) जो आपको सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ाएगा।

Motivational Quotes

आज का सुविचार

आज का सुविचार - “अगर आप अपनी गलतियों से सीख लेते हैं, तो गलतियां आपके लिए सीढ़ी हैं।” - ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

सीखने की शुरुआत है गलती

इंसान से गलती होना स्वाभाविक है। कोई भी व्यक्ति जीवन में ऐसा नहीं है जिसने कभी कोई गलती न की हो। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ लोग अपनी गलतियों से निराश होकर रुक जाते हैं, जबकि कुछ लोग उसी अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ते हैं। जब कोई व्यक्ति अपनी गलती को स्वीकार करता है, उसके कारणों को समझता है और दोबारा वही गलती न करने का प्रयास करता है, तो वह पहले से अधिक मजबूत बनता है। इस तरह गलती उसकी कमजोरी नहीं रहती, बल्कि अनुभव में बदल जाती है।

End of Feed