लाइफस्टाइल

75th Republic day 2024 Quotes: गणतंत्र दिवस पर दिल में जगाएं देशभक्ति का जज्बा, देखें देशप्रेम से भरे Quotes, Messages, SMS, Hindi Wishes

75th Republic day 2024 Quotes: हर साल 26 जनवरी का दिन देशभर में गणतंत्र दिवस के तौर पर बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। आप भी आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनों को इन संदेशों के जरिए देशभक्ति के जज्बे से भरी शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

Happy 75th Republic day 2024 Quotes In Hindi

75th Republic day 2024 Quotes: आज 26 जनवरी (26 January) के दिन पूरे जोश के साथ देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाया जा रहा है। यही वो दिन है जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर सैन्य शक्तियों का पराक्रम प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा कर देता है। इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों को देशभक्ति विशेज (Republic Day Wishes), कोट्स, शायरी और मैसेजेस भेजकर गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy 75th Republic day 2024 Quotes In Hindi

1) वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,

रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,

दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,

हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान।

Happy Republic Day 2024

2) भारतीय होने पर करो गर्व,

मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,

देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,

हर घर में तिरंगा लहराओ।

Happy Republic Day 2024

75th Republic day 2024 Hindi Quotes

75th Republic day 2024 Hindi Quotes

3) न भूलेगा देश कभी वह नजारा

जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला

उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी

चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

Happy Republic Day 2024

4) मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए

बस अमन से भरा यह वतन चाहिए

जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए

और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।

Happy Republic Day 2024

5) याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,

हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।

इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,

झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।

Happy Republic Day 2024

Republic Day 2024 whatsapp status

Republic Day 2024 whatsapp status

6) जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले

ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,

रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,

मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।

Happy Republic Day 2024

7) न हिंदू हैं, न मुस्लिम

हम तो हैं भारतवासी।

बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,

अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

Happy Republic Day 2024

8) भारत के उन वीरो को सलाम,

जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।

अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,

लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

Happy Republic Day 2024

republic day quotes for students

republic day quotes for students

9) हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।

भारत मां के बेटे हैं हम,

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

Happy Republic Day 2024

10) विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,

गर्व है हमें हमारी पहचान पर,

कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

Happy Republic Day 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article