Long Weekends 2026 India in Hindi ( 2026 में लॉन्ग वीकेंड्स कब कब हैं): लगातार काम करते-करते बीच में मिनी ब्रेक की जरूरत होती है। ये रुटीन में थोड़ी ताजगी लेकर आते हैं। 2026 में भी कुछ लॉन्ग वीकेंड्स के साथ ऐसे अच्छे चांस आपके लिए ला रहा है। यहां देखें कि लॉन्ग वीकेंड्स की लिस्ट 2026 और किन महीनों में रिलैक्स करने का ज्यादा चांस मिलेगा। मार्च में सबसे ज्यादा लॉन्ग वीकेंड मिलेंंगे। वहीं फरवरी में ऐसे ब्रेक का कोई स्कोप नहीं बन रहा है।
2026 के लॉन्ग वीकेंड्स की लिस्ट
जनवरी 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
- 1 जनवरी (गुरुवार) को नववर्ष पड़ेगा। इसके साथ 2 जनवरी (शुक्रवार) की छुट्टी लें। 3-4 जनवरी (शनिवार-रविवार) को वीकेंड रहेगा ही। इस तरह नए साल का बढ़िया आगाज छुट्टी के साथ कर सकते हैं।
- जनवरी में दूसरा लॉन्ग वीकेंड 26 जनवरी का मौका लेकर आएगा। 24 और 25 जनवरी (शनिवार-रविवार) होगा। 26 जनवरी (सोमवार) – को गणतंत्र दिवस की छुट्टी। इस तरह 24–26 जनवरी के बीच लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।
फरवरी 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
फरवरी में कोई बड़ा सरकारी अवकाश-वीकेंड कॉम्बिनेशन नहीं है, लेकिन महीने के अंत से होली (मार्च की शुरुआत) की तैयारी शुरू हो जाती है।
मार्च 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
- 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को होली का त्योहार है। ऐसे में संडे यानी 1 मार्च की छुट्टी होगी। सोमवार को एक दिन का ब्रेक लें। 3 मार्च की होली के साथ आपको तीन से चार दिन का ब्रेक आराम से मिल जाएगा।
- 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को गुड़ी पड़वा / उगादी की छुट्टी होगी। इसके बाद 21-22 मार्च 2026 (शनिवार-रविवार) का ऑफ होगा। इस तरह कुल 3 दिन का वीकेंड (20–22 मार्च 2026) आपको मिलेगा।
- 28-29 मार्च (शनिवार-रविवार) के बाद 31 मार्च 2016 को मंगलवार के दिन महावीर जयंती रहेगी। 30 मार्च (सोमवार) की छुट्टी ली जाए तो 4 दिन का अच्छा ब्रेक (28–31 मार्च) आपको मिलेगा।
अप्रैल 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
3 अप्रैल 2016 को शुक्रवार पर गुड फ्राइडे है। इसके बाद 4-5 अप्रैल (शनिवार-रविवार) का वीकेंड होगा। यानी अप्रैल की शुरूआत में भी आपको लॉन्ग वीकेंड (3–5 अप्रैल) मिल जाएंगे। हालांकि यही अच्छी छुट्टी इस मंथ में आपको मिलेगी।
मई 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
1 मई 2026 को (शुक्रवार) मजदूर दिवस की छुट्टी होगी। इसके बाद 2-3 मई (शनिवार-रविवार) का वीकेंड पड़ेगा। मई महीने के स्टार्ट में भी आपको 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा।
जून 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
26 जून 2026 को (शुक्रवार) मुहर्रम की तारीख बन रही है। इसके बाद 27-28 जून (शनिवार-रविवार) को वीकेंड मिलेगा। यानी जून के महीने में 3 दिन का वीकेंड मिलेगा।
जुलाई 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को रथ यात्रा का ऑफ होगा। 17 जुलाई (शुक्रवार) को अगर छुट्टी लें तो 18-19 जुलाई (शनिवार-रविवार) का वीकेंड मिलाकर 4 दिन की छुट्टी बनती है।
अगस्त 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
- 25 अगस्त (मंगलवार) को मिलाद-उल-नबी। अगर 24 अगस्त को मंडे की छुट्टी लें तो 22 से 25 अगस्त 2026 तक - सीधा चार दिन का ब्रेक आपको मिल सकता है।
- इसके बाद 28 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षा बंधन है। 29-30 अगस्त (शनिवार-रविवार) को वीकेंड है। यदि 27 अगस्त (गुरुवार) को छुट्टी लें तो 5 दिन का ब्रेक (26–30 अगस्त) आपको मिल सकता है।
सितंबर 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
- 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को जन्माष्टमी है। इसके बाद 5-6 सितंबर (शनिवार-रविवार) का वीकेंड। इस तरह सितंबर महीने की शुरूआत में 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड (4–6 सितंबर) मिल सकता है।
- इसके बाद 12-13 सितंबर 2026 (शनिवार-रविवार) की छुट्टी के बाद 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को गणेश चतुर्थी। यहां भी आपको 3 दिन का वीकेंड (12–14 सितंबर) मिलेगा।
अक्टूबर 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
- 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को गांधी जयंती की छुट्टी होगी। इसके बाद 3-4 अक्टूबर (शनिवार-रविवार) का ऑफ। यानी 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड (2–4 अक्टूबर) मिलेगा।
- 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को दशहरा होगा। 19 अक्टूबर (सोमवार) को छुट्टी लें तो आपको 4 दिन का वीकेंड (18–21 अक्टूबर) के बीच मिल सकता है।
नवंबर 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
22 नवंबर (शनिवार), 23 नवंबर (रविवार) के बाद 24 नवंबर (सोमवार) को गुरु नानक जयंती की छुट्टी होगी। इस तरह नवंबर में आपको 3 दिन का एक लंबा वीकेंड (22–24 नवंबर के बीच) मिलेगा।
दिसंबर 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स
25 दिसंबर 2026 को (शुक्रवार) क्रिसमस डे है। 26-27 दिसंबर (शनिवार-रविवार) के साथ आपको साल के आखिरी महीने में 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड (25–27 दिसंबर) के बीच मिलेगा।
लॉन्ग वीकेंड क्या होता है
लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) का मतलब होता है कि जब शनिवार और रविवार के साथ एक या दो दिन की छुट्टियां (सरकारी या त्योहार की) जुड़ जाती हैं, जिससे लगातार तीन या उससे ज़्यादा दिन की छुट्टी मिल जाती है। लोग इन दिनों में ट्रैवल या शॉर्ट ट्रिप्स पर जाते हैं। या फिर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। शहर के बाहर या घर में रहकर आराम और रिफ्रेश होते हैं।
इस बात पर भी ध्यान दें
यहां बताए गए कुछ लॉन्ग वीकेंड्स की जानकारी कुछ खास क्षेत्रों तक सीमित रहेगी। दरअसल, हर पर्व की हर राज्य या कंपनी में छुट्टी नहीं होती है। लेकिन हमने यहां हर महीने की प्रॉपर सूची आपके साथ साझा की है। आप अपने रीजन के हिसाब से डेट्स देखकर ब्रेक की प्लानिंग कर सकते हैं।
