Holi Advance Wishes Images Hindi Mein: होली का त्योहार दस्तक दे चुका है। बस कुछ घंटों बाद हर कोई होली की मस्ती में डूबा नजर आएगा। लोग एक दूसरे को रंग लगा अपने प्यार और अपनेपन के रंग को और भी गाढ़ा करेंगे। हर किसी में होली के दिन के लिए अपने प्लान बना लिये होंगे। कई बार होली की खुमारी में हम अपनों को रंगों के इस महापर्व की शुभकामना देना तो भूल ही जाते हैं। तो इस बार ऐसी गलती ना हो। इसके लिए उपाय ये है कि आप उन्हें एडवांस में ही हैप्पी होली बोल दें। यहां देखें होली की अग्रिम शुभकामनाएं हिंदी में:
Holi advance wishes in Hindi
1. होली की रंगीन बरसात आने वाली है,
दिलों में उमंग छा रही है!
मिलने के लिए तैयार हो जाओ,
मस्ती-मौज के लिए तैयार हो जाओ।
हम लाएंगे रंगों की ऐसी बारिश,
तुम बस रंगने-भींगने के लिए तैयार हो जाओ!
Happy Holi 2026 in Advance

हेप्पी होली इन एडवांस
2. होली के दिन की ये मुलाक़ात याद रहेगी,
रंगो की ये बेसुमार बरसात याद रहेगी,
आप को मिले रंगीन दुनिया ऐसी हमेशा,
इस टूटे दिल की रब से यही फरियाद रहेगी
हैप्पी होली इन एडवांस
3. लम्हा लम्हा ज़िन्दगी गुजर जाएगी
कुछ दिनों के बाद होली आ जाएगी
अभी से बधाई ले लो वरना
फिर ये बधाई आम हो जाएगी
हैप्पी होली इन एडवांस
4. आज की दुनिया बहुत एडवांस है,
ऐसी एडवांस दुनिया में रहने वाले,
एक एडवांस बंदे की तरफ से,
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाऐं

होली 2026 की एडवांस विशेज
5. गुझिया की महक आने से पहले
रंगों में नहाने से पहले
होली के नशे में गुम होने से पहले
हम आपको कहते हैं हैप्पी होली सबसे पहले
Happy Holi in Advance
6. रंगों की बहार आएगी
अपनेपन की मिठास लाएगी
जो पड़ी है दोस्तू सूखी
वो प्यार के रंगों से रंगीन हो जाएगी
Wish You Happy Holi in Advance
7. आप हमारे दिल में रहते हैं
तभी तो हम आपकी इतनी कद्र करते हैं
कोई हमसे पहले ना विश कर दे आपको
इसलिए हम पहले ही होली विश करते हैं

होली की अग्रिम बधाई
8. दिल ने एक बार और हमारा कहना माना है
इस होली पर फिर हमें उन्हें रंगने जाना है
हैप्पी होली इन एडवांस
9. शेर छुपकर शिकार नहीं करते,
बुजदिल कभी खुलकर वार नहीं करते,
और हम वो हैं जो हैप्पी होली कहने के लिए,
होली के दिन का इंतजार नहीं करते
10. तो तैयार हो जाओ इस होली के लिए,
प्रेम और एकता के रंग भरने के लिए।
होली की मिठास, ठंडाई की मस्ती,
और दोस्तों की वो अनमोल हँसी!
Happy Holi in advance!
