लाइफस्टाइल

Sadhguru Jaggi Vasudev Inspirational Quotes and Success Tips: मान ली सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ये 10 बातें, तो सक्सेस की गारंटी पक्की

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 7, 2024, 07:47 AM IST

Sadhguru Jaggi Vasudev Inspirational Quotes and Success Tips: सद्गुरु जग्गी वासुदेव का जन्म 03 सितंबर 1957 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। इनका पूरा नाम जगदीश ‘जग्गी’ वासुदेव है। इस वक्त वो किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वो आत्मज्ञानी, योगी, दिव्यदर्शी, कवि, लेखक होने के साथ साथ एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वो अपनी बातों से युवाओं को मोटिवेट करते रहते हैं।

Image

Sadhguru Motivational Quotes

Sadhguru Jaggi Vasudev Inspirational Quotes and Success Tips: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख हैं, जो भारत के कोयंबटूर में स्थित है। सद्गुरु का नाम भारत के 50 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल है। उनके जीवन की कहानी एक आम मनुष्य के जीवन की कहानी की तरह ही है। लेकिन उन्होंने संघर्षों और कड़ी मेहनत से आज ये मुकाम हासिल कर लिया है। सद्गुरु एक आत्मज्ञानी, योगी, दिव्यदर्शी, कवि, लेखक, अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव का जन्म 03 सितंबर 1957 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। इनका पूरा नाम जगदीश ‘जग्गी’ वासुदेव है। उनके विचार अक्सर युवाओं को प्रेरित करते हैं। उनकी बताई बातों को अपना कर आप भी सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं, जो आपके जीवन को सही दिशा देने का काम करेंगे। यहां पढ़ें सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मोटिवेशनल कोट्स।

Sadhguru Jaggi Vasudev Inspirational Quotes and Success Tips in Hindi

1) जब आप अपनी चेतना के शिखर पर काम करना सीख लेते हैं तो हर एक चीज आपके लिए खेल बन जाती है। हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करें। इससे सारे काम आसान लगेंगे।

2) जब चुनौतीपूर्ण हालात पैदा होते हैं तभी इंसान सामान्य अवस्था से उठकर कुछ बेहतर कर पाता है। मुश्किल समय में हारकर बैठने की बजाय अपना बेस्ट देने का प्रयत्न करना चाहिए।

3) जीवन सबसे बड़ा शिक्षक होता है। अपने बीते हुए कर्मों और घटनाओं से सीख लें और आगे उस गलती को कभी ना दोहराएं। तभी लाइफ में सफल बनेंगे।

4) खुद को कुछ ऐसा बनाएं कि आप किसी के समाधान का हिस्सा हो ना कि किसी की समस्या का हिस्सा।

5) अपने बीते कल और वर्तमान से सीखकर आगे और बेहतर होने की कोशिश करनी चाहिए।

6) हमेशा अपने दिल, मन, शरीर, वजूद को मधुर और शानदार बनाएं। आप नर्क में भी चले जाएंगे तो वहां भी सुखी रहेंगे।

7) जीवन बहुत छोटा है इसलिए छोड़ देना या हार मान लेना विकल्प नहीं होना चाहिए। आपको हमेशा कामयाबी के बारे में सोचना चाहिए।

8) असफल होने का रिस्क उठाकर ही सफल हुआ जा सकता है। इसलिए कोशिश करते रहें, तभी सफलता मिलेगी।

9) अगर आप आनंद चाहते हैं तो सबसे पहले अपने अंदर झांकिए। आनंद हर इंसान को सबसे पहले अपने अंदर खोजना चाहिए।

10) विविधता एक ताकत है। इस संस्कृति में विविधता समृद्धि से आई है, विभाजन से नहीं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article