भारत के इन प्रधानमंत्रियों को नहीं मिला लाल किले से झंडा फहराने का मौका; जानें

Independence Day: देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे, लेकिन क्या आपको देश के ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में पता है, जिन्हें एक बार भी लाल किले की प्राचारी से झंडा फहराने का मौका नहीं मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस की चल रही तैयारियां।
  • PM मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को करेंगे संबोधित।
  • सबसे ज्यादा बार संबोधित करने का रिकॉर्ड प्रथम PM के नाम दर्ज।

Independence Day: 15 अगस्त, 1947 एक ऐसा दिन जब भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और तभी से हर साल इस दिन स्वतंत्रता का जश्न मनाया जाता है। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 15 तारीख को 11वीं बार लाल किले से झंडा फहराएंगे। इसी के साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से ज्यादा बार झंडा फहराने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। हालांकि, सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने का रिकॉर्ड देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज है, लेकिन क्या आपको देश के ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में पता है, जिन्हें एक बार भी लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने का अवसर नहीं मिला।

Red Alert

लाल किला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कितने प्रधानमंत्रियों ने लाल किले से झंडा फहराया?

14 और 15 अगस्त की रात जब पूरी दुनिया सो रही थी तब भारत में एक नई सुबह का आगाज हुआ। इसी के साथ ही 200 साल तक अंग्रेजी हुकूमत की निशानी रहे झंडे (यूनियन जैक) को उतारा गया और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत का तिरंगा फहराया था। हालांकि, पहली बार लाल किले की प्राचीर पर 16 अगस्त को झंडा लहराया था और तब से लेकर आजतक 12 प्रधानमंत्रियों ने लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया है।

End of Feed