Halloween 2024: अब दिन और रात सर्द होने लगी हैं और अक्टूबर खत्म होने को है, लेकिन जाते-जाते पूर्वजों को याद जरूर करता है। दरअसल, विदेशों में अक्टूबर की 31 तारीख का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दिन एक 'डरावना त्योहार' मनाया जाता है जिसे हम हैलोवीन के नाम से जानते हैं।
हैलोवीन 2024
कहां मनाया जाता है हैलोवीन?
हैलोवीन की शुरुआत मुख्य रूप से आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी और अब अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे बूढ़े अतरंगी कपड़े पहनकर हैलोवीन को सेलिब्रेट करते हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि हैलोवीन के दिन भूतिया कपड़े पहनने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
यह भी पढ़ें: 6500 प्रकाश वर्ष दूर दमक रहा मरते हुए तारे का अवशेष! Hubble ने NGC 6210 का कैप्चर किया दुर्लभ नजारा
हैलोवीन 2024
कब मनाया जाता है हैलोवीन?
हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका इतिहास लगभग 2000 साल पुराना है और मुख्य रूप से हैलोवीन ईसाई धर्म के लोग मनाते हैं, लेकिन दुनियाभर में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। हैलोवीन को ऑल हैलोवीन, ऑल हेलोस ईवनिंग और ऑल सेंट्स ईव के नाम से भी जाना जाता है। यह सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन है।
क्यों मनाया जाता है हैलोवीन?
भूत, पिशाच, शैतान, दैत्य जैसे डरावने कपड़े पहनकर लोग हैलोवीन मनाते हैं। इस दिन लोग ऐसे कपड़े इस वजह से पहनते हैं ताकि पूर्वजों की आत्मा को शांति मिले। ऐसा कहा जाता है कि हैलोवीन की शुरुआत लगभग 2000 साल पहले हुई थी। उस वक्त हैलोवीन को उत्तरी यूरोप में 'ऑल सेंट्स डे' के रूप में मनाया जाता था। लोगों का मानना है कि आत्माएं इस दिन धरती पर आकर इंसानों को परेशान करती हैं। ऐसे में डरावने कपड़े पहनकर और जगह-जगह लाइट्स जलाकर उन्हें दूर रखा जाता है।
हैलोवीन 2024
कद्दू का डरावना मुखौटा
हैलोवीन के दिन खोखले कद्दू में डरावना चेहरा बनाकर लाइट लगाई जाती है, जिसे जैक-ओ-लालटेन कहा जाता है। अक्सर आप लोगों ने तस्वीरों और वीडियो में पेड़ों पर लटके हुए डरावने कद्दू देखे होंगे। इस दिन बच्चे भूतिया कपड़े पहनकर लोगों के दरवाजों पर जाते हैं और मिठाइयां या टाफियां मांगते हैं।
