Crowdstrike: छोटे से अपडेट से थम गए दुनिया के लाखों सिस्टम, भविष्य के लिए मिला बड़ा सबक; जानें क्राउडस्ट्राइक के बारे में

Crowdstrike Update: दुनियाभर के लाखों लोगों ने शुक्रवार को क्राउडस्ट्राइक का दंश झेला है। एयरलाइंस से लेकर बैंकिंग सेवाएं तक प्रभावित रही। हालांकि, सर्विसेस अब ट्रैक पर वापस लौट आई हैं। बता दें कि जैसे-जैसे सॉफ़्टवेयर और उनके द्वारा संचालित नेटवर्क अधिक जटिल होते जाते हैं और बग की संभावना बढ़ती जाती है।

Crowdstrike Update: क्राउडस्ट्राइक, यह शब्द अब आप लोगों को सुनने में बिल्कुल भी नया नहीं लग रहा होगा। शुक्रवार से लेकर अबतक कई बार इससे आपका सामना जरूर हुआ होगा। महज एक सॉफ्टवेयर अपडेट के गलत होने से दुनियाभर में लाखों विंडोज कंप्यूटर सिस्टम को प्रभावित हो गए। विमान संचालन से लेकर बैंकिंग सिस्टम तक ठप पड़ गए और मानो ऑनलाइन लॉकलाउन लग गया।

CrowdStrike Falcon

क्राउडस्ट्राइक क्या है?

एक गलत अपडेट के कारण वैश्विक आईटी आउटेज ने आधुनिक आईटी बुनियादी ढांचे की परस्पर जुड़ी और अक्सर नाजुक प्रकृति को उजागर कर दिया। यह दर्शाता है कि विफलता के एक बिंदु के दूरगामी परिणाम कैसे हो सकते हैं।

End of Feed