कईयों ने परिवार खोया तो किसी का घर हुआ जमींदोज; नेपाल के लिए बुरे सपने से कम नहीं था यह जलजला

Nepal Earthquake: नेपाल में साल 1988 में आए भूकंप ने किसी के परिवार को छीन लिया तो कई लोगों के घर जमींदोज हो गए। 36 साल पहले 6.8 तीव्रता के भूकंप ने 700 से ज्यादा लोगों को लील लिया था, जबकि एक हजार से ज्यादा घायल हुए थे। भूकंप के झटके भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेपाल में 6.8 तीव्रता का आया था भूकंप।
  • भूकंप के चलते 700 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत।
  • भारत और बांग्लादेश में भी महसूस हुए थे झटके।

Nepal Earthquake: 20 अगस्त, 1988 का दिन नेपाल के लिए एक बुरे सपने से कम नहीं था। इस दिन आए जलजले ने तबाही मचा दी थी। सड़क के चारों ओर दिल दहलाने देने वाला मंजर था किसी ने अपनी परिवार को खो दिया था तो कई लोगों के घर जमींदोज हो गए थे। लोगों ने इस भूकंप में अपना बहुत कुछ गंवाया।

Nepal Earthquake

नेपाल भूकंप

जिंदगियां लीलने वाली प्राकृतिक आपदा

36 साल पहले 6.8 तीव्रता के भूकंप ने हिमालय की गोद में बसे इस खूबसूरत देश को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया था। प्राकृतिक आपदा ने 700 से ज्यादा लोगों को लील लिया था, जबकि एक हजार से ज्यादा घायल हुए थे। ये घटना आज भी लोगों के जेहन को झिंझोड़ देती है।

End of Feed