VIDEO: NASA ने एक बार फिर रचा इतिहास, दुनिया के बाहर ट्रांसमिट किया The Rain हिप-हॉप सॉन्ग

Missy Elliott Hip Hop: पृथ्वी से 254 मिलियन किलोमीटर दूर सुदूर अंतरिक्ष में हिप-हॉप सॉन्ग को ट्रांसमिट किया गया। इसी के साथ ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया। इस हिप-हॉप को नासा की दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला से ट्रांसमिट किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार ट्रांसमिट हुआ हिप-हॉप सॉन्ग।
  • अंतरिक्ष में गूंज रहा द रेन सुपा डुपा फ्लाई।
  • सौरमंडल का छठा सबसे बड़ा ग्रह है शुक्र।

Missy Elliott Hip Hop: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने सुदूर अंतरिक्ष (Deep Space) में हिप-हॉप सॉन्ग ट्रांसमिट कर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब सुदूर अंतरिक्ष में हिप-हॉप सॉन्ग भेजा गया है। इससे पहले फरवरी 2008 में एक अन्य सॉन्ग 'एक्रॉस द यूनिवर्स' (Across the Universe) को अंतरिक्ष में ट्रांसमिट किया गया था, जिसे इंग्लिश रॉक बैंड 'द बीटल्स' (The Beatles) ने रिकॉर्ड किया था।

Venus Planet

शुक्र ग्रह

कौन से हिप-हॉप सॉन्ग को किया गया ट्रांसमिट?

सुदूर अंतरिक्ष में इस बार अमेरिकी रैपर मिस्सी इलियट (Missy Elliott) के प्लैटिनम रिकॉर्ड डेब्यू एल्बम का एकमात्र सॉन्ग द रेन सुपा डुपा फ्लाई - The Rain (Supa Dupa Fly) को ट्रांसमिट किया गया। इस सॉन्ग ने लगभग 158 मिलियन मील यानी 254 मिलियन किमी की यात्रा की।

End of Feed