NASA: अंतरिक्ष की घटनाओं पर नजर रखने वाली एजेंसी नासा ने एक अद्भुत तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर को देख आपको बर्गर याद आएगा। जी हां, वही बर्गर जिसे आप चाव के साथ खाते हैं, लेकिन ऐसा क्या है इस तस्वीर में, जो बर्गर याद आ रहा है तो आप ध्यान से एक बार तस्वीर को देख लीजिए।
गोमेज हैमबर्गर (फोटो: NASAHubble)
अंतरिक्ष में कैसे दिखा यह नजारा?
बकौल नासा, सूर्य के जैसे एक तारे के मरने की वजह से अंतरिक्ष में यह नजारा दिखाई दिया। विशाल आकाशीय हैमबर्गर 'धूल' (Dust) और रोशनी (Light) से मिलकर बना है। इस ब्रम्हांडीय वस्तु (Cosmic Object) का नाम गोमेज हैमबर्गर (Gomez's Hamburger) है। जिसका 'बन्स' धूल से परावर्तित प्रकाश है, जबकि 'पैटी', बीच में दिखाई देने वाली, धूल की काली पट्टी है और यह मरते हुए तारे को छिपा रही है।
किसके की गोमेज हैमबर्गर की खोज?
अंतरिक्ष के इस अद्भुत नजारे की खोज चिली में सेरो टोलोलो अंतर-अमेरिकी वेधशाला (Cerro Tololo Inter-American Observatory) के खगोलशास्त्री आर्टुरो गोमेज (Arturo Gomez) ने की। यह लगभग 6,500 प्रकाश वर्ष दूर धनु (Sagittarius) में स्थित है।
गोमेज हैमबर्गर (फोटो: NASAHubble)
इस तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो धूल की एक काली डिस्क के दोनों ओर ब्रह्मांडीय पदार्थ के दो चमकते हुए सफ़ेद लोब रोशनी फैला रहे हैं। साथ ही अंतरिक्ष की इस तस्वीर में कई सितारें दिखाई दे रहे हैं।
नासा हबल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अंतरराष्ट्रीय हैमबर्गर दिवस के मौके पर यह तस्वीर शेयर की। दरअसल, हैमबर्गर में अमेरिका में सबसे ज्यादा मशहूर खाद्य पर्दाथों में से एक है। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में एक अनुमान के मुताबिक, सालाना 50 अरब बर्गर खाए जाते हैं।
