5 दिन में 5 विशालकाय चट्टान आ रही डराने; अलौकिक नजारे को देख खड़े हो जाएंगे कान, वैज्ञानिक चिंतित

NASA Asteroid Warning: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने इस बार पांच एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। यह पांचों एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। इसका आकार एक बस से लेकर विशालकाय विमान जितना है। बता दें कि नासा JPL के वैज्ञानिक लगातार पृथ्वी की ओर बढ़ने वाली आसमानी वस्तुओं की निगरानी करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • NASA ने एस्टेरॉयड का अलर्ट किया जारी।
  • 5 दिन में 5 एस्टेरॉयड तेजी से गुजरेंगे।
  • वैज्ञानिक कर रहे एस्टेरॉयड की निगरानी।

NASA Asteroid Warning: जल्द ही अंतरिक्ष में अलौकिक नजारा दिखाई देने वाला है। पृथ्वी की तरफ तेजी से पांच विशालकाल आसमानी चट्टानें, जिसे हम एस्टेरॉयड कहते हैं, बढ़ रही हैं। इन एस्टेरॉयड्स की वजह से वैज्ञानिक हैरान और चिंतित हैं। तभी तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने पांच-पांच एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है।

NASA Asteroid Warning

नासा एस्टेरॉयड अलर्ट

5 दिन में आ रहीं 5 बड़ी चट्टानें

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की निगरानी करता है। हाल ही में आगामी पांच दिनों में पांच विशालकाय एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। इनका आकार विशालकाय विमान से लेकर एक बड़ी बस के समान है।

End of Feed