Asteroid Alert: क्या पृथ्वी से टकराएगा स्टेडियम जितना बड़ा ​2011 AM24 एस्टेरॉयड? तेजी से बढ़ रहा आगे

Asteroid Alert: पृथ्वी के करीब से एक विशालकाय एस्टेरॉयड गुजरने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ​नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है। पृथ्वी की ओर तेरी से बढ़ने वाला एस्टेरॉयड एक स्टेडियम जितना बड़ा है। दरअसल, नासा पृथ्वी के करीब आने वाली वस्तुओं की निगरानी करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • NASA ने एस्टेरॉयड को लेकर जारी की चेतावनी।
  • पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड।
  • नासा लगातार आसमानी वस्तुओं की करता है निगरानी।

Asteroid Alert: स्टेडियम के आकार का एक विशाल एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) इस विशालकाय एस्टेरॉयड को ट्रैक कर रहा है। दरअसल, यह विशालकाय एस्टेरॉयड जिस दूरी के साथ हमारे ग्रह के करीब से गुजरेगा उसे संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है।

Asteroid Alert

2011 AM24 एस्टेरॉयड

NASA का अलर्ट

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने निगरानी कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी की है। जेपीएल पृथ्वी के करीब से गुजरने वाली वस्तुओं को ट्रैक करता है और उनसे उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे के बारे में जानकारी एकत्रित करता है।

End of Feed