आतंक के खात्मे की तैयारी! स्वदेशी साइलेंट किलर ड्रोन से सुदृढ़ होगी सेना; जानिए नागास्त्र-1 की खूबियां

Nagastra–1 Drone: भारतीय सेना को पहला स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन नागास्त्र-1 सौंप दिया गया है। इसे साइलेंट किलर ड्रोन भी कहा जाता है, जो एक तरह का आत्मघाती ड्रोन है। 75 फीसदी स्वदेशी सामग्री से विकसित साइलेंट किलर नागास्त्र-1 ड्रोन सीमापार की आतंकी गतिविधियों को भी खत्म करने की क्षमता रखता है।

Nagastra–1 Drone: सेना को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार जारी है। ऐसे में भारतीय सेना को पहला स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन नागास्त्र-1 सौंप दिया गया है। यह एक प्रकार का आत्मघाती ड्रोन है, जो दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर देगा। बता दें कि सेना ने इमरजेंसी खरीद शक्तियों का इस्तेमाल कर इस आत्मघाती ड्रोन का आर्डर दिया था।

Nagastra_1

साइलेंट किलर नागास्त्र-1 ड्रोन

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि पहले स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन, नागास्त्र-1 को नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज ने विकसित किया है। जिसे भारतीय सेना को सौंप दिया गया है। सेना ने इमरजेंसी खरीद शक्तियों के तहत इसका आर्डर दिया था। प्री-डिलीवरी निरीक्षणों के सफल समापन के बाद इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL) ने सेना के गोला-बारूद डिपो को 120 लोइटर म्यूनिशन वितरित किए हैं।

End of Feed