इसरो मार्च 2026 तक करेगा सात बड़े अंतरिक्ष मिशन लॉन्च, गगनयान का पहला मानवरहित अभियान भी शामिल

इसरो ने मार्च 2026 तक सात अंतरिक्ष मिशन प्रक्षेपित करने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें गगनयान कार्यक्रम का पहला मानवरहित मिशन (जी1) भी शामिल है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि मानवयुक्त मिशन से पहले तीन मानवरहित उड़ानें होंगी और पहला लॉन्च चालू वित्त वर्ष के अंत तक किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आने वाले महीनों में कई महत्वाकांक्षी अभियानों की तैयारी कर रहा है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने रविवार को बताया कि एजेंसी मार्च 2026 के अंत तक कुल सात मिशनों को प्रक्षेपित करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के तहत पहला मानवरहित मिशन (जी1 मिशन) भी शामिल है।

isro

इसरो का मार्च 2026 तक सात मिशन प्रक्षेपित करने का लक्ष्य (फोटो- ISRO)

गगनयान मिशन की तैयारियां तेज़

इसरो प्रमुख ने बताया कि गगनयान कार्यक्रम तेजी से अपने अगले चरण में पहुंच रहा है। मानवयुक्त मिशन से पहले तीन मानवरहित उड़ानों की योजना बनाई गई है। इनमें से पहला, ‘जी1 मिशन’, चालू वित्त वर्ष के अंत यानी मार्च 2026 से पहले लॉन्च किया जाएगा। नारायणन ने कहा, “गगनयान कार्यक्रम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। सभी उपकरण श्रीहरिकोटा पहुंच चुके हैं और उन्हें संयोजित किया जा रहा है। हमारा पहला मानवरहित मिशन तैयार है और इसे निर्धारित समय के भीतर प्रक्षेपित कर दिया जाएगा।”

End of Feed