सोने के बड़े टुकड़े कैसे होते हैं तैयार? क्या है भूकंप से इसका संबंध? उठा रहस्यों से पर्दा

Quartz Rock: सोने के बड़े टुकड़ों को लेकर रहस्यों से पर्दा उठ गया है। सोने के सबसे बड़े टुकड़े अक्सर उन जगहों पर पाए जाते हैं, जहां भूकंप के दौरान चट्टानों में पड़ने वाली दरारों में तरल पदार्थ बहता है। सोने का बड़ा भंडार सैकड़ों या हजारों भूकंप के बाद इकट्ठा हो पाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक 'पीजोइलेक्ट्रिक पदार्थ' है क्वार्ट्ज।
  • हजारों भूकंप के बाद इकट्ठा हो पाता है सोने का भंडार।
  • हल्के भूकंप के साथ किया गया प्रयोग।

Quartz Rock: सोने के प्रति मानव जाति का आकर्षण हजारों साल पुराना है। प्राचीन यूनानी और रोमन दस्तावेज में सोने के खनन का जिक्र किया गया है। सोना पाने की चाह ने खासतौर पर 19वीं शताब्दी में आधुनिक दुनिया को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

quartz gold

गोल्ड माइन

कहां पाया जाता है सोना?

यह ठोस, पीली धातु ज्यादातर चट्टानी खनिज क्वार्ट्ज की 'शिराओं' में पाई जाती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि तापमान, दबाव और रसायन विज्ञान में परिवर्तन के कारण दोनों (सोना और क्वार्ट्ज) भूमिगत गर्म तरल पदार्थों से एक साथ संघनित हो जाते हैं।

End of Feed