रोड एक्सीडेंट में रात 9 से 2 बजे के बीच होती हैं सबसे अधिक मौतें; 2022 में कुल 1,571 लोगों ने तोड़ा दम: रिपोर्ट

Road Accidents: दिल्ली में साल 2022 में रोजाना सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि ज्यादातर दुर्घटनाएं रात 9 बजे से देर रात 2 बजे के बीच हुईं। बकौल रिपोर्ट, 2022 में घातक दुर्घटनाओं में 1,571 व्यक्तियों की मौत हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • '2022 दिल्ली सड़क दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट' हुई जारी।
  • सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों में 50 फीसद पैदल यात्री।
  • 2022 में सड़क दुर्घटना में 1,571 लोगों की हुई मौत।

Road Accidents: दिल्ली सरकार के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोग मारे गए और ये दुर्घटनाएं ज्यादातर रात 9 बजे से देर रात 2 बजे के बीच हुईं। यह संख्या 2021 में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या से अधिक है।

Road_Accidents

रोड एक्सीडेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

'2022 दिल्ली सड़क दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट' हुई जारी

परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों में से 50 प्रतिशत पैदल यात्री थे, जबकि 45 प्रतिशत दोपहिया या तिपहिया चालक और यात्री थे। दिल्ली सरकार ने हाल में ‘2022 दिल्ली सड़क दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट’ को जारी किया था।

End of Feed