सुदूर अंतरिक्ष में नजर आईं 'स्वर्ग की महारानी'! जानें यूरोपीय स्पेस एजेंसी की तस्वीर का रहस्य

Queen of Heaven: ब्रह्मांड इसके बारे में सोचने मात्र से ही अंतरिक्ष प्रेमी रोमांच से भर जाते हैं तो सोचिये भला सुदूर ब्रह्मांड में झांकना कितना सुखमय होगा। नासा, ESA सहित तमाम अंतरिक्ष एजेंसियां लगातार ब्रह्मांड की गहराइयों में शक्तिशाली टेलीस्कोप की मदद से झांकने की कोशिश करती हैं और नए-नए रहस्यों से पर्दा उठाती हैं। हाल ही में सुदूर अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया जिस पर यकीनन कर पाना थोड़ा मुश्किल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुदूर अंतरिक्ष में दिखा हैरान करने वाला नजारा।
  • जेम्स वेब ने कैप्चर किया अद्भुत नजारा।
  • लगातार अंतरिक्ष प्रेमियों के चौंकाते हैं नेबुला।

Queen of Heaven: अनंत ब्रह्मांड के बारे में अभी खगोलविदों को बहुत कम जानकारी है और उससे भी कम अंतरिक्ष प्रेमियों को, लेकिन अंतरिक्ष एजेंसियां ब्रह्मांड के बारे रहस्यों से लगातार पर्दा उठाती रहती हैं और तरह-तरह की चौंकाने वाली तस्वीरें भी जारी करती हैं। जिसको देख अंतरिक्षप्रेमी के साथ-साथ आम लोग भी विस्मय से भर जाते हैं। हाल ही में सुदूर ब्रह्मांड में एक ऐसा नजारा दिखाई दिया जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नजारे को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो 'स्वर्ग की महारानी' सफर में निकली हों।

NGC_1333

एनजीसी 1333 (फोटो साभार: ESA/JamesWebb)

किसने जारी की तस्वीर?

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से कैप्चर किए गए सुदूर अंतरिक्ष की मनमोहक तस्वीर जारी की। यह तस्वीर एनजीसी 1333 (NGC 1333) की है, जिसे देखकर मानो ऐसा लग रहा है कि 'स्वर्ग की महारानी' ऊपर की ओर उड़ान भर रही है।

End of Feed