सिर्फ एक परमाणु से बदल सकता है पक्षी का रंग; तोते और फिंच से जुड़ी इस शोध से हिल जाएगा दिमाग

Bird Species: दुनियाभर में रंग-बिरंगे विभिन्न प्रकार के जीवों में से एक पक्षी भी हैं, लेकिन इतने सारे रंगों वाले पक्षी अलग-अलग कैसे होते हैं? इसको लेकर एक शोध सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि सिर्फ एक परमाणु पक्षी का रंग बदल सकता है तो चलिए विस्तार से इसके बारे में समझते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
पक्षी का रंग बदलने के लिए जीन जिम्मेदार।
दो अलग-अलग अध्ययनों से सुलझा रहस्य।

Bird Species: पूरे जंतु जगत में पक्षी सबसे रंगीन जीवों में से एक हैं, लेकिन इतने सारे रंगों वाले पक्षी अलग-अलग कैसे होते हैं? चमकीले लाल, नारंगी और पीले पंख या चोंच वाले लगभग सभी पक्षी अपने रंग उत्पन्न करने के लिए कैरोटीनॉयड (Carotenoids) नामक पिगमेंट के समूह का उपयोग करते हैं, लेकिन ये पक्षी सीधे तौर पर कैरोटीनॉयड नहीं बना सकते। उन्हें अपने आहार में पौधों से ये तत्व प्राप्त करने होते हैं।

dusky lory parrot

तोता

हालांकि, तोते इस नियम के अपवाद हैं, जिन्होंने रंगीन रंगद्रव्य बनाने का एक बिल्कुल नया तरीका विकसित किया है, जिसे 'सिटाकोफल्विन' कहते हैं। वैज्ञानिकों को इन विभिन्न रंगों के बारे में कुछ समय से जानकारी है, लेकिन पक्षियों द्वारा रंग में भिन्नता लाने के लिए इनका उपयोग करने के पीछे के जैव-रासायनिक और आनुवंशिकी आधार को लेकर उनकी समझ अभी सीमित है। हालांकि, तोते और 'फिंच' (रंग बिरंगी छोटी चिड़ियों की प्रजाति) के बारे में हाल ही में किए गए दो अलग-अलग अध्ययनों ने इस रहस्य पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है।

End of Feed