VIDEO: एएसआई ने द्वारका के तट पर अंडरवॉटर खोजबीन की शुरू; पांच सदस्यीय टीम में महिला पुरातत्वविद भी शामिल

Dwarka Underwater Exploration: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की पांच सदस्यीय टीम ने द्वारका के तट पर अभूतपूर्व अंतर्जलीय खोजबीन शुरू की।अंडरवॉटर खोजबीन, एएसआई के नवीनीकृत अन्तर्जलीय पुरातत्व स्‍कंध (UAW) के अंतर्गत किया जा रहा है। यूएडब्ल्यू 1980 के दशक से अंडरवॉटर खोजबीन शोध में सबसे आगे रहा है।

Dwarka Underwater Exploration: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की पांच सदस्यीय टीम ने द्वारका के तट पर अभूतपूर्व अंतर्जलीय खोजबीन शुरू की। इस टीम का नेतृत्व अपर महानिदेशक (पुरातत्व) प्रो. आलोक त्रिपाठी कर रहे हैं और अन्य सदस्यों में एच.के. नायक, निदेशक (उत्खनन और अन्वेषण), डॉ. अपराजिता शर्मा, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद्, पूनम विंद और राजकुमारी बारबीना भी शामिल हैं।

ASI

एएसआई ने द्वारका के तट पर शुरू की अंडरवॉटर खोजबीन

ASI की टीम में महिला सदस्य भी शामिल

पुरातत्वविदों की टीम ने शुरुआती खोजबीन के लिए गोमती क्रीक के पास एक क्षेत्र का चयन किया है। यह पहली बार है जब एएसआई की किसी टीम में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों को शामिल कर समुद्र के भीतर खोजबीन की जा रही है।

End of Feed