PM मोदी ने जब रात 8 बजे अचानक नोटबंदी का किया, बंद हो गए थे 500 और 1000 रुपये के नोट

8 November History: दुनिया के इतिहास में 8 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन साल 2016 में अचानक रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नोटबंदी का ऐलान किया था। घोषणा के बाद कुछ दिनों तक देश में अफरातफरी जैसा माहौल रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 500 और हजार रुपये की नोट हो गई थी बंद।
  • PM मोदी ने 8 बजे देश को किया था संबोधित।
  • बैंकों में लगी थीं लंबी-लंबी कतारें।

8 November History: आठ नवंबर का दिन देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में इसी दिन रात आठ बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था।

Today's History.

आज का इतिहास

नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में 500 रुपये और 2000 रुपये के नये नोट जारी किए गए। सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है।

End of Feed