7000 प्रकाश वर्ष दूर एक चमकीला लाल रिबन... क्या देखा है आपने? NASA ने शेयर की रोचक तस्वीर

NASA Hubble Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार सुदूर अंतरिक्ष की रोचक तस्वीरें शेयर करता है, जो अंतरिक्ष प्रेमियों को काफी लुभाती हैं। नासा हबल की इस तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो गैस का एक पतला लाल रिबन ऊपर की ओर ट्विट होकर तैर रहा है। तस्वीर में पीले रंग के तारे और आकाशगंगाएं दिखाई दे रही है।

NASA Hubble Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार सुदूर अंतरिक्ष की रोचक तस्वीरें शेयर करता है, जो अंतरिक्ष प्रेमियों को काफी लुभाती हैं। हाल ही में नासा ने अंतरिक्ष में तैर रहे लाल रिबन की तस्वीर शेयर की और अंतरिक्ष प्रेमियों से उसका नाम पूछा है। अंतरिक्ष में तैर रहा यह लाल रिबन एक सुपरनोवा का अवशेष है।

supernova

सुपरनोवा विस्फोट का अवशेष (फोटो साभार: NASA)

दिन के उजाले में भी दिखने वाला तारा

बकौल नासा, सुपरनोवा का यह अवशेष 7,000 प्रकाश वर्ष दूर देखा गया था। इसे मनुष्यों ने हजार साल पहले देखा था। इस तारकीय विस्फोट का नाम SN 1006 है और इसे 1006 A.D में देखा गया था। माना जाता है कि यह मनुष्यों द्वारा देखे गए अब तक के सबसे चमकीले तारों में से एक है। यह इतना ज्यादा चमकीला था कि इसे दिन के प्रकाश में भी देखा जा सकता था।

End of Feed