जब भारतीय सेना ने PAK के 'ऑपरेशन जिब्राल्टर' को किया था विफल, मुंह तकते रह गए थे पड़ोसी; जानें

6 September History: दुनिया के इतिहास में 6 सितंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसी के साथ ही पाकिस्तान का 'ऑपरेशन जिब्राल्टर' पूरी तरह से विफल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1522 में पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाने वाला जहाज स्‍पेन लौटा था।
  • 1929 में भारतीय फिल्मकार यश जौहर का हुआ था जन्‍म।
  • 1965 में भारत ने पाकिस्तान को दिया था मुंहतोड़ जवाब।

6 September History: साल के नौवें महीने का छठा दिन देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है जब पाकिस्तान के 'ऑपरेशन जिब्राल्टर' का भारतीय सेना ने छह सितंबर को मुंहतोड़ जवाब दिया था। ऑपरेशन जिब्राल्टर पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कूट नाम (कोड) था, जो भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करने के लिए किया गया था।

Today_History

आज का इतिहास

बता दें कि सफल होने पर पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह अभियान एक बड़ी विफलता साबित हुआ। इसके जवाब में छह सितंबर, 1965 को भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। अंतत: युद्ध छिड़ा और उसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

End of Feed