टाइटैनिक को नहीं मिली अपनी मंजिल, डूबने के 73 साल बाद सामने आई थीं तस्वीरें; जानें इतिहास

4 September History: दुनिया के इतिहास में 4 सितंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर निकला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा। हालांकि, 73 साल बाद समुद्र में डूबे इस जहाज की तस्वीरें सामने आई थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1825 में प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।
  • 1888 में महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
  • 1946 में भारत में अंतरिम सरकार का गठन।

4 September History: दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर 10 अप्रैल, 1912 को रवाना हुआ और कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा। समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस बाद चार सितंबर, 1985 को पहली बार सामने आईं।

Today_History

आज का इतिहास

दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया था। इतिहास की शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

End of Feed