कब पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी हुए थे एकजुट? जानें आज की तारीख का इतिहास

3 October History: दुनिया के इतिहास में 3 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन 1990 में पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी विभाजित देश को जन आंदोलन के कारण फिर से एक होने का मौका मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1831 में मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।
  • 1990 में चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।
  • 1992 में गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

3 October History: सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी विभाजित देश को जन आंदोलन के कारण फिर से एक होने का मौका मिला।

Aaj_Ka_Itihas

आज का इतिहास

तीन अक्टूबर की सुबह दोनों तरफ की जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की संख्या में लोग जमा थे और वह 45 वर्षों के बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे।

End of Feed