कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानें आज की तारीख का इतिहास

29 August History: दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज का दिन भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद की जयंती है। नके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1833 में ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
  • 1898 में गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना।
  • 1904 में अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

29 August History: देश में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतनी महारत हासिल की कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गया। भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है।

Today_History

आज का इतिहास

ध्यानचंद ने अपने खेल से भारत को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा कायम किया। विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है।

End of Feed