भारतीय राजनीति के दो बड़े कद्दावर नेताओं देवी लाल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज; जानें 25 तारीख का इतिहास

25 September History: दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज भारतीय राजनीति के दो बड़े दिग्गजों की जयंती है जिनमें साल 1914 में जन्में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल और ठीक दो साल बाद 1916 में जन्में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1974 में पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई।
  • 1985 में अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की।
  • 1992 में चीन ने लोप नोर,पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

25 September History: इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वहीं, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को 1914 में हिसार जिले के तेजाखेड़ा गांव में हुआ था।

Aaj_Ka_Itihas

आज का इतिहास

भारतीय जनसंघ की रखी थी नींव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि, प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था। वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था।

End of Feed