21 मई का इतिहास: जब लिट्टे के उग्रवादियों ने की थी पूर्व PM राजीव गांधी की हत्या, देश में पसरा था मातम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 12:11 AM IST

21 May History: 21 मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लिट्टे के उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।

21 May History: 21 मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लिट्टे के उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

Today_History

जब राजीव गांधी की हुई थी हत्या

21 मई को ही 18 बरस की एक दुबली पतली सी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था।

End of Feed