जब भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने दुनिया को कहा था अलविदा, जानिए आज की तारीख का इतिहास

21 August History: इतिहास के पन्नों में 21 अगस्त की तारीख के नाम कई घटनाएं दर्ज हैं। आज ही के दिन दुनिया ने एक फनकार को खो दिया, जो किसी एक देश की सरहदों तक सीमित नहीं रहे। दरअसल, आज ही के दिन उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1938 में इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
  • 1959 में हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
  • 2008 में मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

21 August History: दुनिया में ऐसे बहुत से फनकार हुए हैं, जो किसी एक देश की सरहदों तक सीमित नहीं रहे। ऐसे भी लोग हुए, जिन्होंने किसी एक साज के साथ खुद को ऐसा जोड़ लिया कि दोनों एक दूसरे का पर्याय बन गये। बांसुरी के साथ हरि प्रसाद चौरसिया, तबले के साथ उस्ताद अल्लाह रक्खा खां और उनके पुत्र उस्ताद जाकिर हुसैन, सितार के साथ पंडित रविशंकर और शहनाई के साथ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।

Today_History

आज का इतिहास

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें तो वह अपने फन के इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इतिहास में 21 अगस्त का दिन भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।

End of Feed