किसकी याद में 'गेटवे ऑफ इंडिया' का हुआ निर्माण? जानें इतिहास की रोचक बातें

2 December History: इतिहास में दो दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन पहली बार यहां आए ब्रिटेन के तत्कालीन महाराजा जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी का धन्यवाद करने और उनकी यात्रा की याद में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण किया गया।

2 December History: मुंबई जाने वाले ज्यादातर लोग ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ देखने जरूर जाते हैं और इसकी स्थापत्य कला और भव्यता से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। हालांकि, इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि गुलाम देश को उपकृत करने दो दिसंबर 1911 को पहली बार यहां आए ब्रिटेन के तत्कालीन महाराजा जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी का धन्यवाद करने और उनकी यात्रा की याद में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण किया गया।

Today's History.

आज का इतिहास

दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के पास स्थित यह 26 मीटर ऊंचा द्वार है, जो प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी जॉर्ज विंसेंट के नेतृत्व में 1924 में बनकर तैयार हुआ।

End of Feed