आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता विधेयक को मिली थी मंजूरी; जानें इतिहास के पन्नों में छिपे महत्वपूर्ण घटनाक्रम

18 July History: इतिहास में 18 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। बता दें कि ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था जिसे आज ही के दिन 1947 को मंजूरी मिली थी। वहीं, 1955 में परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1857 में बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1951 में उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
  • 1963 में सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।

18 July History: हर दिन इतिहास के झरोखों से अतीत का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं। अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं। 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था।

Today_History

आज का इतिहास

इसे 18 जुलाई, 1947 को मंजूरी प्रदान की गई। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था और इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी। इसी के तहत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाएं निर्धारित करने के लिए एक सीमा आयोग के गठन की बात कही गई थी और इसी के तहत पंजाब और बंगाल के विभाजन का प्रावधान किया गया था।

End of Feed