मदर टेरेसा को कब मिला था नोबल शांति पुरस्कार? जानें इतिहास

17 October History: मदर टेरेसा को आज ही दिन शांति का नोबल पुरस्कार मिला था। उन्हें यह पुरस्कार मानवता की मदद के लिए दिया गया था। 19 साल की उम्र में भारत आईं मदर टेरेसा ने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली और साल 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1605 में जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का निधन।
  • 1870 में कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।
  • 1906 में स्वामी रामतीर्थ का निधन।

17 October History: मदर टेरेसा को कौन नहीं जानता। यह विनम्र और स्नेहमयी मां एक रोमन कैथोलिक नन थीं और उन्होंने जीवन भर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की तीमारदारी की। उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केंद्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। उन्हें 17 अक्टूबर, 1979 को शांति के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Today's_History

आज का इतिहास

भारत से विशेष रूप से स्नेह रखने वाली मदर टेरेसा ने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली और 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

End of Feed