आज ही के दिन महिलाओं के सशक्तिकरण का खुला था रास्ता, इन परीक्षाओं के लिए हुईं थीं पात्र; जानें इतिहास

17 July History: इतिहास में 17 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन महिलाओं के लिए प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के रास्ते खुले थे। वहीं, 2000 में 17 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में स्थित लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा पहुंचते समय अलायंस एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2000 में बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था विमान।
  • विमान दुर्घटनाग्रस्त में हुई थी 60 की मौत।
  • 2015 में इराक के दियाला में हुआ था आत्मघाती बम विस्फोट।

17 July History: देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था।

देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

End of Feed