जब आतंकवादी हमलों से दहला पेरिस, चारों तरफ बिखरी थी लाशें; जानिए आज की तारीख का दर्दभरा इतिहास

13 November History: दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। हालांकि, इस दिन फ्रांस में एक ऐसी दुखद घटना घटी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बता दें कि 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया। तीन जगह हुए बड़े हमलों में कम से कम 130 लोगों की मौत हुई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आतंकवादियों ने पेरिस के सीने में दिए थे कई जख्म।
  • पेरिस में हुए आतंकी हमले में गई थी 130 लोगों की जान।
  • 350 से ज्यादा लोग हुए थे घायल।

13 November History: 13 के अंक को आम तौर पर मनहूस माना जाता है, यही वजह है कि लोग 13 नंबर से बचते हैं। नयी बसाई जाने वाली बस्तियों में ऊंची इमारतों में 13 नंबर का फ्लोर और 13 नंबर का सेक्टर न बनाने का भी चलन है। यह और बात है कि जिन लोगों का जन्मदिन 13 नवंबर को होता है, वह उसे पूरी धूमधाम से मनाते हैं।

Today's History.

आज का इतिहास

इतिहास की बात करें तो इस तारीख पर बहुत सी अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। फ्रांस में इस दिन एक दुखद घटना घटी है। 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया और फ्रांस के इस खूबसूरत राजधानी शहर के सीने पर कई जख्म दिए।

End of Feed