भारत के सपनों की उड़ान स्वदेशी विमान के साथ; जानिए आज की तारीख का इतिहास

13 August History: इतिहास में 13 अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, 1951 में आज ही के दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी थी और दो सीटों वाला यह विमान विमानन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1913 में शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का किया था आविष्कार।
  • 1956 में लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक हुआ था पारित।
  • 1960 में अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से हुआ था स्वतंत्र।

13 August History: इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ था। वर्ष 1951 में इसी दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी थी। दो सीट वाले इस विमान का भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू हुआ था।

Today_History

आज का इतिहास

देश को आजादी मिले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था, ऐसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा पहला विमान डिजाइन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि था। इस विमान का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के अलावा भारतीय विमानन स्कूलों द्वारा भी किया गया।

End of Feed