'सदी के महानायक' की दुनिया है कायल, 'एंग्री यंगमैन' से लेकर 'बिग बी' तक मिले तमगे; जानें आज की तारीख का इतिहास

11 October History: दुनिया के इतिहास में 11 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज के दिन 1942 में हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ और वह 'सदी के महानायक' कहलाये, लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें अलग-अलग नाम देते रहते हैं। कोई उन्हें 'सदी का महानायक' तो कोई 'बिग बी' कहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सदी के महानायक का जन्मदिन आज।
  • 2005 में तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
  • 2023 में इजरायली हमले में गाजा के इलाके बने खंडहर।

11 October History: साल के दसवें महीने की 11वीं तारीख को जन्मे इस शख्स को कोई ‘एंग्री यंगमैन’ कहता है, कोई ‘सदी का महानायक’, कोई ‘बिग बी’ तो कोई ‘शहंशाह’, उनके जितने प्रशंसक, उतने ही नाम। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन की। भारत के सिनेमा के इतिहास में युग पुरूष का दर्जा रखने वाले हरदिल अजीज कलाकार अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर को ही हुआ था।

Aaj Ka Itihas

आज का इतिहास

इलाहाबाद में 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ ने 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ में पुलिस इंस्पैक्टर की उनकी भूमिका ने उन्हें ‘एंग्री यंगमैन’ का तमगा दिलाया और उसके बाद ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक अभिनेता के तौर पर गढ़ दिया। इसके बाद की कहानी अपने आप में किसी परीकथा से कम नहीं।

End of Feed