दिलीप कुमार, प्रणब मुखर्जी की जयंती आज, जानिए और क्यों खास है 11 दिसंबर की तारीख

11 December History: इतिहास में 11 दिसंबर का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद, हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म का जन्म हुआ था। इनके अलावा आचार्य रजनीश ‘ओशो’ की भी जयंती है।

11 December History: साल के आखिरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। इनमें खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और आध्यात्मिक गुरु तक शामिल हैं।

aaj ka itihaas.

आज का इतिहास

बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास (अब चेन्नई) में पैदा हुए थे। हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था। आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का जन्मदिन 11 दिसंबर 1931 है और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म भी 11 दिसंबर के दिन हुआ था। वह 1935 में बंगाल (अब पश्चिम बंगाल) में पैदा हुए।

End of Feed