Delhi-Ayodhya Flights: अयोध्या से दिल्ली के लिए जूम एयरलाइंस ने शुरू की विमान सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगा शाकाहारी भोजन

Delhi-Ayodhya Flights: घरेलू एयरलाइन ज़ूम राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान के साथ अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करने जा रही है। एयरलाइन के निदेशक और सीईओ अतुल गंभीर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंदिर शहर को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाली उड़ान शुरुआती महीने में सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।

Delhi-Ayodhya Flights: रामलला के दर्शन के लिए जूम एयरलाइंस ने भी दिल्ली-अयोध्या के बीच विमान सेवा शुरू कर दी है। 2020 में एक अंतराल के बाद, ज़ूम एयरलाइंस ने गुरुवार को दिल्ली से अयोध्या को जोड़ने वाली उद्घाटन उड़ान के साथ अपना परिचालन फिर से शुरू किया है। एयरलाइन के निदेशक और सीईओ अतुल गंभीर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंदिर शहर को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाली उड़ान शुरुआती महीने में सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।

Delhi-Ayodhya Flights

ज़ूम एयरलाइंस ने दिल्ली-अयोध्या उड़ान के साथ सेवाएं फिर से शुरू कीं

जूम एयरलाइन ने 2020 में बंद किया था परिचालन

अतुल गंभीर ने कहा, "पहले महीने के लिए दिल्ली-अयोध्या उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी, उसके बाद यह सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी।" गंभीर ने कहा, "फिलहाल हमारे पास इस मार्ग पर केवल एक उड़ान संचालित हो रही है। इससे (अयोध्या आने वाले) श्रद्धालु उसी दिन वापस भी लौट सकते हैं। 50 सीटों वाली इस उड़ान में शाकाहारी भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।" बता दें गुरुग्राम स्थित जूम एयरलाइन ने 2020 में परिचालन बंद कर दिया था। पिछले साल सितंबर में, विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ज़ेक्सस एयर सर्विसेज के उड़ान परमिट को नवीनीकृत किया था। इससे पहले, यह ज़ूम एयरलाइंस के रूप में काम कर रहा था। अब, ज़ेक्सस ज़ूम के रूप में काम कर रहा है।

End of Feed