मणिपुर में जोमी और कुकी समुदाय ने अवैध हथियार किए आत्मसमर्पण, राज्यपाल ने की थी अपील

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को लोगों से अपील की थी कि वे लूटे गए और अवैध हथियारों को सात दिनों के भीतर बिना किसी सजा के डर के सरेंडर कर दें। राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि समय सीमा के भीतर हथियार नहीं सौंपे गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मणिपुर में शांति और स्थिरता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जोमी और कुकी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में अवैध हथियार और गोला-बारूद सुरक्षा बलों को स्वेच्छा से सौंप दिए। यह आत्मसमर्पण मणिपुर के माननीय राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की 20 फरवरी 2025 को की गई अपील के बाद हुआ, जिसमें उन्होंने सभी समुदायों से सात दिनों के भीतर लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सौंपने की अपील की थी। राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि समय सीमा के भीतर हथियार नहीं सौंपे गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Manipur

जोमी और कुकी समुदाय ने अवैध हथियार किए आत्मसमर्पण

सुरक्षा बलों और प्रशासन की सक्रिय भूमिका

राज्यपाल की इस अपील के बाद, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, राज्य खुफिया एजेंसियां और राज्य प्रशासन ने जोमी और कुकी समुदाय के नेताओं से गहन बातचीत की। इस दौरान समुदाय के लोगों की सुरक्षा चिंताओं को सुना गया और उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि हथियारों का आत्मसमर्पण न केवल क्षेत्र में स्थिरता लाएगा, बल्कि समुदाय की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। बातचीत के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र को हथियार-मुक्त करने के सकारात्मक प्रभावों को भी रेखांकित किया, जिससे शांति प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

End of Feed