आरामदेह दोपहर, अच्छी चाय, शांत माहौल...मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर घिरे युसूफ पठान

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की एक पोस्ट ने भारतीय जनता पार्टी और सोशल मीडिया पर यूजर्स को नाराज़ कर दिया है।

Yusuf Pathan Slammed For Tea Post: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के इंस्टाग्राम पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। पठान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह चाय की चुस्की लेते नरा आ रहे हैं। इसे लेकर अब वह न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने भी हिंसा के बीच उनकी इस पोस्ट को लेकर पठान की खिंचाई की है। यूसुफ पठान ने अभी तक आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Yusuf pathan

युसूफ पठान का चाय वाला पोस्ट

मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के बीच पठान का पोस्ट

शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई और हिंदुओं को निशाना बनाया गया। हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। इस सब के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की एक पोस्ट ने भारतीय जनता पार्टी और सोशल मीडिया पर यूजर्स को नाराज कर दिया है। संसद में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले यूसुफ पठान ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वे चाय की चुस्की लेते और एक एस्टेट के आसपास आराम करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed