गोवा के समुद्र में डूबते-डूबते बचे रणवीर इलाहाबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड, IPS अफसर और पत्नी ने बचाया

रणवीर ने बताया कि वह समुद्र में पांच से 10 मिनट तक संघर्ष करते रहे और मदद मांगने से पहले ही बेहोश होने लगे थे। सौभाग्य से पास में एक परिवार तैर रहा था और तुरंत उन्हें बचाने आया।

YouTuber Ranveer Allahbadia News: बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने खुलासा किया कि वह गोवा में बीच पर अपनी गर्लफेंड के साथ डूबते-डूबते बचे। उन्हें एक आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी ने बचाया। पॉडकास्ट होस्ट रणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना भयावह अनुभव साझा किया। रणवीर ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ समुद्र में तैर रहे थे तभी पानी के नीचे की धारा में बह गए।

Ranveer Allahbadia

रणवीर अलाहबादिया

क्रिसमस के दिन हुआ हादसा

रणवीर ने क्रिसमस के दिन अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि हम अब बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन कल शाम 6:00 बजे, मुझे और मेरी प्रेमिका को एक गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ा। यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें खुले समुद्र में तैरना बहुत पसंद है और वह बचपन से ही ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, 24 दिसंबर को वह और उसकी प्रेमिका गोवा में समुद्र में तैरते समय पानी के नीचे की धारा में बह गए थे।

End of Feed