देश

चुनाव जीतने के बाद बदल गए अजित पवार? लोगों से बोले- आपने वोट दिया, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे मालिक हैं

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक जनसभा के दौरान लोगों पर ही भड़क उठे। जनसभा के दौरान कई लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपे, जिसके बाद वो भड़क गए।

Image

एक जनसभा के दौरान एनसीपी नेता अजित पवार

Photo : Twitter

एनसीपी नेता अजित पवार चुनाव जीत चुके हैं, डिप्टी सीएम बन चुके हैं, शायद यही कारण है कि उनके तेवर अब बदले दिख रहे हैं। सोमवार को अजित पवार ने एक जनसभा के दौरान जो कुछ कहा है, उसकी जमकर आलोचना हो रही है। अजित पवार ने कहा कि लोगों ने उन्हें वोट दिया है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो उनके मालिक हो गए हैं।

लोगों के ज्ञापन पर भड़के

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक जनसभा में उस समय अपना आपा खो बैठे जब बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपे। गुस्साए अजित पवार ने लोगों से कहा कि वे सिर्फ इसलिए उनके ‘‘मालिक’’ नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें वोट दिया है।

बारामती में थी जनसभा

रविवार को बारामती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री पवार ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें अपना नौकर बना लिया है। राकांपा नेता ने कहा, ‘‘आपने मुझे वोट दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे मालिक हैं।’’

बीजेपी क्या बोली

इस बीच, अजित पवार के कैबिनेट सहयोगी एवं महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात पर जोर दिया कि लोग सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे ही नेताओं को सत्ता में लाते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article