देश

केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, उनकी सोच को कैसे कैद करोगे...भगवंत मान का केंद्र पर निशाना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2024, 09:17 AM IST

विपक्षी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निर्देशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी की निंदा की और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के लिए निम्न स्तर पर जाने का आरोप लगाया।

Image

अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

Photo : PTI

Arvind Kejriwal News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। आप नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि ईडी के इस कदम के बावजूद हम अपने नेता के साथ चट्टान के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सोच को कैद नहीं किया जा सकता है।

भगवंत मान ने ट्विटर पर पोस्ट किया- आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं और हम चट्टान की तरह अपने नेता के साथ खड़े हैं।

विपक्ष ने की गिरफ्तारी की निंदा, पवार भड़के

वहीं, विपक्षी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निर्देशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी की निंदा की और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के लिए निम्न स्तर पर जाने का आरोप लगाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि भाजपा सत्ता के लिए कितने नीचे तक गिर गई है। उन्होंने ट्वीट किया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पता चलता है कि भाजपा सत्ता के लिए किस हद तक गिर सकती है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ ‘इंडिया’गठबंधन एकजुट है।

स्टालिन ने बताया उत्पीड़न का हिस्सा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे विपक्ष के निरंतर उत्पीड़न का हिस्सा बताया। उन्होंने ट्वीट किया, लोकसभा चुनाव से पहले एक दशक की विफलताओं और आसन्न हार के डर से प्रेरित होकर फासीवादी भाजपा सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के भाई हेमंत सोरेनको अनुचित तरीके से निशाना बनाने के बाद दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके घृणा की गहराई में डूब गई है। स्टालिन ने कहा, एक भी भाजपा नेता को जांच या गिरफ्तारी का सामना नहीं करना पड़ता है, जो सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र के पतन को उजागर करता है। भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के लगातार उत्पीड़न से हताशा की बू आती है।

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को देश में लोकतंत्र का अंत करार दिया और उसी अंदाज में गिरफ्तारी की पटकथा लिखने के लिए केंद्र पर हमला बोला जैसा कि एक महीने पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ किया गया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article