CM योगी की दो टूक-देश में रहना है तो राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा, मजहब को नहीं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 31, 2023, 04:18 PM IST

Yogi Adityanath News: विपक्ष के गठबंधन 'INDIA' पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि इसे 'इंडिया' नहीं बोलना चाहिए। चोला बदलने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिल जाएगी। सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहने पर विवाद होगा। मुस्लिम पक्ष को प्रस्ताव लेकर आना चाहिए जिससे समाधान निकाला जा सके।

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले लोग ही देश में रह पाएंगे। इस देश में मजहब, जाति और धर्म को राष्ट्रहित से ऊपर नहीं रखा जा सकता। समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश से खास बातचीत में सीएम योगी ने ज्ञानवापी विवाद, पश्चिम बंगाल हिंसा सहित कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहने पर विवाद होगा।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ।

टीएमसी पर बोला हमला

पंचायत चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर सीएम ने कहा कि वह सवा छह साल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 2017 के बाद प्रदेश में दंगे की कोई घटना नहीं हुई। लोग बड़ी-बड़ी दावे करते हैं। यूपी में विधानसभा, पंचायत और फिर निकाय चुनाव हुए लेकिन यहां हिंसा नहीं हुई। ये लोग देश को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं। कुछ लोग सत्ता में आकर पूरी व्यवस्था को कैद करना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में देखा गया कि विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को कैसे मारा गया। ये घटनाएं आंखें खोलने वाली हैं लेकिन इस पर कोई बोलता नहीं। 1990 के दशक में कश्मीर में जो कुछ हुआ उस पर ये लोग मौन हैं।

End of Feed