Farmer Protests: किसान प्रदर्शन से जुड़े खाते-पोस्ट ब्लॉक करने के पक्ष में नहीं 'एक्स', सरकार के आदेश से जताई असहमति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 12:52 PM IST

Indian Govt Order X to Block Account: देश भर के किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी और कृषि कर्ज माफी समेत अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

Farmers Protest Post Block on X Social Media: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े खाते और पोस्ट ब्लॉक करने के भारत सरकार के आदेश से गुरुवार को असहमति जताई और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आह्वान किया। सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े 177 सोशल मीडिया खातों और वेब लिंक को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

Farmer Protest

किसान आंदोलन

किसान आंदोलन: सिर्फ भारत में ही इन खातों और पोस्ट्स पर रोक लगेगी

एक्स ने एक पोस्ट में कहा, भारत सरकार ने शासकीय आदेश जारी किए हैं जिसके तहत एक्स को विशिष्ट खातों और पोस्ट्स पर कार्रवाई करने को कहा गया है जिसमें अच्छे-खासे जुर्माने और कारावास सहित सजा के अन्य प्रावधान हैं। आदेश का अनुपालन करते हुए हम केवल भारत में ही इन खातों और पोस्ट्स पर रोक लगाएंगे। हालांकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और हमारा मानना है कि ये पोस्ट अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आनी चाहिए।

End of Feed